हालात

राजस्थान: जयपुर में हादसा, निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन जगह खाली करवाने के साथ ही फंसे हुए लोगों की जानकारी जुटाकर उन्हें रेस्क्यू करने में जुटी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान में जयपुर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर जाने से कुछ वाहन मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह हादसा गुरुवार, 29 अगस्त 2024 को शाम 10:31 बजे हुआ। हादसे के समय इमारत निर्माणाधीन थी। हादसे के बाद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है।

बताया जा रहा कि गुरुवार को इस इमारत क दीवार में दरार आ गई थी, जिस कारण यह पूरी बिल्डिंग गिर गई। वहीं, हादसे के समय इमारत के अंदर कितने लोग से इसका पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन जगह खाली करवाने के साथ ही फंसे हुए लोगों की जानकारी जुटाकर उन्हें रेस्क्यू करने में जुटी है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?