हालात

राजस्थान: झुंझुनू की HCL खदान में हादसा, 1800 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, खदान से फंसे सभी 14 लोगों को बाहर निकाला गया

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक सतर्कता टीम साइट के निरीक्षण के लिए नीचे गई थी। निरीक्षण करने के बाद जब वे वापस आ रहे थे तो लिफ्ट की रस्सी टूट गई, जिससे वे कई सौ मीटर की गहराई में फंस गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के नीमकाथाना जिले स्‍थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में कर्मियों की अवाजाही के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लिफ्ट मंगलवार रात गिर जाने से कम से कम 14 लोग फंस गए। अब 15 घंटे के ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी की मेडिकल जांच भी की जा रही है।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक सतर्कता टीम साइट के निरीक्षण के लिए नीचे गई थी। निरीक्षण करने के बाद जब वे वापस आ रहे थे तो लिफ्ट की रस्सी टूट गई, जिससे वे 1800 सौ मीटर की गहराई में फंस गए।

पुलिस ने कहा कि खदान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। साथ ही, तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों के साथ कई एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया है।

पिछले साल उत्तराखंड के उत्तरकाशी यमुनोत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा में निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा हो गया था। टनल के अंदर भूस्खलन के कारण 40 मजदूर अंदर फंस गए थे। कई दिनों की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • 'भूपेंद्र यादव के सहयोगियों को हटाने का कारण 'बहुत बड़ा घोटाला'', जयराम रमेश ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- छोटे कर्मचारियों पर एक्शन, बड़े लोगों को बचाया जा रहा

  • ,
  • पटना में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, महाराष्ट्र में 62 मौतें