हालात

राजस्थान में मंत्रीमंडल का विस्तार, गहलोत सरकार के 23 मंत्रियों ने ली शपथ 

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्‍तार हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। मंत्रिपरिषद में 22 कांग्रेसी विधायक और राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को जगह दी गई है। इनमें 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

राजस्थान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्‍तार हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने नवगठित गहलोत सरकार के 23 मंत्रियों और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद थे।

इस बार के गहलोत के नए कैबिनेट के लिए 13 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई हैं। वहीं गहलोत के इस कैबिनेट में 10 राज्य मंत्री भी बने हैं।

राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री के तौर पर सबसे पहले बीडी कल्ला उनके बाद रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल अंजाना, सालेह मोहम्मद, और गोविंद सिंह डोटासरा ने शपथ ली है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में शपथ लेने वालो में ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, और आरएलडी के सुभाष गर्ग शामिल है।

राजस्थान कैबिनेट मंत्री:


  • बीडी कल्ला (बीकानेर)
  • शांति धारीवाल (कोटा उत्तर)
  • परसादी लाल मीणा (लालसोट)
  • मास्टर भंवरलाल मेघवाल (सुजानगढ़)
  • लालचंद कटारिया (झोटवाड़ा)
  • डॉ. रघु शर्मा (केकड़ी)
  • प्रमोद जैन भाया (अंता)
  • विश्वेंद्र सिंह (डीग-कुम्हेर)
  • हरीश चौधरी(बायतू)
  • रमेश मीणा (सपोटरा)
  • उदयलाल आंजना(चित्तौड़गढ़)
  • प्रताप सिंह (सिविल लाइंस)
  • सालेह मोहम्मद (पोकरण)

राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार:

  • अर्जुन सिंह बामनिया (बांसवाड़ा)
  • भंवर सिंह भाटी (कोलायत)
  • सुखराम विश्नोई (सांचौर)
  • टीकाराम जूली (अलवर ग्रामीण)
  • भजनलाल जाटव (वैर)
  • अशोक चांदना (हिंडौली)
  • लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
  • गोविंद सिंह (डोटासरा)
  • ममता भूपेश (सिकराय)
  • राजेन्द्र सिंह यादव (कोटपूतली)
  • सुभाष गर्ग (भरतपुर)

मंत्रिमंडल में नए चेहरों की बात करे तो लाल चंद, रघु शर्मा, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, प्रताप सिंह, उदयलाल आंजना, सालेह मोहम्मद, गोविंद डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजनलाल, राजेन्द्र यादव, सुभाष गर्ग शामिल हैं

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?