हालात

राजस्थान: कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग महाराष्ट्र के कोल्हापुर से थे। वो लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद जोधपुर से सिरोही जिले के शिवगंज जा रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

राजस्थान के पाली जिले में केनपुरा गांव के पास एक कार के सड़क किनारे खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग महाराष्ट्र के कोल्हापुर से थे।

सांडेराव के थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि केनपुरा गांव के पास बृहस्पतिवार रात को उस समय यह घटना हुई जब कार में मौजूद छह लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद जोधपुर से सिरोही जिले के शिवगंज जा रहे थे।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि शिवगंज लौटते समय केनपुरा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से पलट कर नीचे खाई में गिर गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबूराव (50), उनकी पत्नी सारिका (38), बेटी साक्षी (19) और बेटे संस्कार (17) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को सांडेराव कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट