
पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर कई दिनों से रेल की पटरियों पर बैठे राजस्थान के गुर्जरों ने शनिवार से अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने राज्य सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। गुर्जरों की मांग के अनुसार पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह पांच बिंदुओं का ड्राफ्ट लेकर रेलवे ट्रैक धरनास्थल पर पहुंचे और इसे समिति ने पढ़कर सुनाया।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने राज्य सरकार द्वारा आरक्षण के संबंध में ड्राफ्ट उन्हें सौंपते ही आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। साथ ही राजस्थान में गुर्जर जाति के लोगों से अनुरोध किया है कि प्रदेश भर में सभी अवरोधों को तत्काल हटा दिया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन के दौरान हुई असुविधा के लिए मैं सभी से क्षमा चाहता हूं और राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुझे विश्वास दिलाया है कि यदि कानूनी अड़चन आती है तो वे दूर कि जाएंगी।
बता दें कि राज्य विधानसभा ने गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण संबंधी विधेयक बुधवार को पारित कर दिया था। इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined