हालात

आरक्षण की मांग कर रहे जाट समुदाय की केंद्र को धमकी- 7 फरवरी से मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक करेंगे ब्लॉक

जाट नेता नेम सिंह फौजदार ने कहा कि यह जाट समुदाय के धरने का 20वां दिन है। अभी तक हमें केंद्र की ओर से बातचीत के लिए किसी भी प्रकार का निमंत्रण नहीं मिला है। लिहाजा, अब जाट समुदाय ने 7 फरवरी से रेलवे ट्रैक को ब्लॉक करने का फैसला किया है।

आरक्षण की मांग कर रहे जाट समुदाय ने 7 फरवरी से मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम करने की धमकी दी
आरक्षण की मांग कर रहे जाट समुदाय ने 7 फरवरी से मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम करने की धमकी दी फोटोः IANS

राजस्थान के जयपुर में आरक्षण की मांग कर रहे जाट समुदाय ने धमकी दी है कि अगर केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 7 फरवरी तक वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया, तो वो राजस्थान के भरतपुर जिले में मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर देंगे।

जाट नेता नेम सिंह फौजदार ने कहा, ''यह जाट समुदाय के महापड़ाव का 20वां दिन है। अब हमने आगामी 7 फरवरी को दोपहर 12 बजे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को जाम करने का फैसला किया है। अभी तक हमें केंद्र की ओर से बातचीत के लिए किसी भी प्रकार का निमंत्रण नहीं मिला है। लिहाजा, अब जाट समुदाय ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक करने का फैसला किया है।

फौजदार ने आगे कहा, ''केंद्र सरकार से ओबीसी समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर इस आंदोलन की शुरुआत 17 जनवरी को हुई थी। रविवार को जाट समुदाय ने केंद्र सरकार को चेतावनी देने के बाद अनशन शुरू किया था, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। यह अनशन तीन दिनों तक जारी रहेगा। अगर हमारी मांगों की पूर्ति नहीं की गई, तो हम रेलवे ट्रैक पर आंदोलन शुरू करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले