
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में राजघाट के पास स्थित उनकी समाधि 'वीर भूमि' पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता वीर भूमि पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Published: undefined
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी वीर भूमि पहुंचकर उन्हें याद किया। इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अजय कुमार लल्लू और पी चितंबरम ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजीव गांधी को याद करते हुए एक्स पोस्ट लिखा, "सूचना क्रांति व पंचायती राज के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी को उनके बलिदान दिवस पर नमन। भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।"
Published: undefined
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने लिखा, "पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के आदर्श भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन।"
केरल सरकार में मंत्री रमेश चेन्निथला ने लिखा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर, उन्हें कोटि-कोटि नमन। राजीव गांधी जी का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और उनके विचार, कांग्रेस परिवार को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। राजीव जी मेरे नेता थे और आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उन्हीं के नेतृत्व की बदौलत हूं। काश वे आज हमारे साथ होते; अगर ऐसा होता, तो हमारी तकदीर कुछ और ही होती। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता, जब मैं उन्हें याद न करता हूं।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined