हालात

आईआरसीटीसी मामला: आलोक वर्मा का आरोप, राकेश अस्थाना ने सुशील मोदी और पीएमओ अधिकारी के साथ मिलकर लालू को फंसाया

आईआरसीटीसी मामले को लेकर आलोक वर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी और पीएमओ के एक अधिकारी ने मिलकर आरेजडी प्रमुख लालू यादव को इस मामले में फंसाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया आईआरसीटीसी मामले में लालू को फंसाया गया?

आईआरसीटीसी टेंडर मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 20 दिसंबर तक सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। उस दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत के समक्ष पेश होना होगा।

दूसरी तरफ, आईआरसीटीसी मामले को लेकर छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। सीवीसी को भेजी अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने आरोप लगाया है कि सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी और पीएमओ के एक अधिकारी ने मिलकर आरेजडी प्रमुख लालू यादव को इस मामले में फंसाया है।

द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्मा ने अस्थाना के उन आरोपों को गलत ठहराया है कि उन्होंने जानबूझकर लालू यादव के खिलाफ इस मामले को कमजोर किया था। उनका कहना था कि सीबीआई के तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक की हैसियत से अस्थाना ने इस तथ्य को दबा दिया कि इस मामले को लेकर सीबीआई को 2013-14 में एक शिकायत भेजी गई थी जिसे जांच के बाद गलत पाया गया था।

वर्मा ने यह भी कहा कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित नजर आता है क्योंकि अस्थाना इस बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे सुशील मोदी के निरंतर संपर्क में थे। उन्होंने अपने जवाब में यह भी बताया कि पीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी लगातार इस मामले की जानकारी ले रहे थे।

वर्मा ने सीवीसी को आश्वस्त किया कि अगर वो चाहे तो वर्मा पीएमओ के उस अधिकारी का नाम बता सकते हैं और सीवीसी मामले से जुड़े सभी तथ्यों की तस्दीक कर सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Nov 2018, 1:25 PM IST

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी