हालात

राम नवमी 2025: राम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, ठीक 12 बजे 4 मिनट तक होगा रामलला का सूर्य तिलक

मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल गए। फिर सिर्फ भोग के दौरान पर्दा रहेगा। इसके बाद रात 11 बजे तक दर्शन होते रहेंगे। दोपहर 12.00 बजे रामलला का सूर्य तिलक 4 मिनिट तक होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राम नवमी का पर्व पूरे देश में भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्त लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। इसी के चलते आज राम नवमी के मौके पर मंदिर प्रशासन ने रामलला के दर्शन का समय बढ़ा दिया है। अब 18 घंटे दर्शन होंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक वीआईपी पास भी बनना बंद हो जाएगा। दोपहर 12.00 बजे रामलला का सूर्य तिलक 4 मिनिट तक होगा। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल गए। फिर सिर्फ भोग के दौरान पर्दा रहेगा। इसके बाद रात 11 बजे तक दर्शन होते रहेंगे।

Published: undefined

देश भर में आज प्रभु राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्रभु राम की जन्मस्थली अयोध्या में बालक राम का जन्मोत्सव बेहद खास होगा। यहां ठीक दोपहर 12:00 बजे भगवान सूर्य प्रभु राम के माथे पर तिलक करेंगे। इस दृश्य को पूरी दुनिया के राम भक्त देख सकेंगे। ऐसी व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट ने बनाई है। अयोध्या के लगभग 8000 मठ मंदिरों में बेहद उत्साह के साथ प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम के वक्त यहां ढ़ाई लाख दीपक जलाए जाएंगे।

Published: undefined

इस आयोजन को दिव्य बनाने के लिए 10 विद्वान पंडित एक लाख श्रीराम मंत्रों का जाप कर रहे हैं।इसके साथ ही प्रतिदिन तीन घंटे तक हवन किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और पावन हो गया है।इस ऐतिहासिक क्षण को हर भक्त तक पहुंचाने के लिए अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर LED स्क्रीन लगाई गई हैं।विशेष LED वैन के माध्यम से भी इस दृश्य का सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु जहां भी हों, इस अलौकिक क्षण के साक्षी बन सकें।

अयोध्या के एसएसपी राजकरन नैयर ने कहा कि "रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। हमने इलाकों को अलग-अलग जोन में बांटा है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।"

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined