हालात

रेप और हत्या मामले में सजा काट रहे राम रहीम को 48 घंटे की मिली पैरोल, जानें बाहर निकलने के लिए क्या दी दलील

यौन शोषण और हत्या मामले में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिल गई है। 48 घंटे के लिए राम रहीम को पैरोल मिली है। इस दौरान वो अपनी बीमर मां के पास रहेगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्‍या के दोष में जेल काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 48 घंटे की कस्‍टडी पैरोल मिली है। फिलहाल गुरमीत राम रहीम गुरुग्राम पहुंच गया है।

राम रहीम बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गया है। उसने बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मांगी थी। बता दें कि राम रहीम की मां का मेदांता से इलाज चल रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम अपनी मां के पास ही रहेगा।

इससे पहले हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 24 अक्टूबर को विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी थी, जो अपने दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है और जिसे अदालतों द्वारा कई बार जमानत देने से मना किया जा चुका है।

बता दें कि 25 अगस्त, 2017 से राम रहीम सलाखों के पीछे है। इसी दिन पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो