हालात

राम मंदिर दान चोरीः अभी नहीं हुआ है चंपत राय का इस्तीफा, राम जन्मभूमि ट्रस्ट की अगली बैठक में होगा फैसला

राम मंदिर ट्रस्ट ने उन श्रद्धालुओं को आश्वस्त करने की कोशिश की है, जिन्होंने चांदी की ईंटें, आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं ट्रस्ट के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से सौंपी थीं। ट्रस्ट ने कहा कि ऐसी सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं और उनका पूरा हिसाब उपलब्ध है।

राम मंदिर दान चोरीः अभी नहीं हुआ है चंपत राय का इस्तीफा, राम जन्मभूमि ट्रस्ट की अगली बैठक में होगा फैसला
राम मंदिर दान चोरीः अभी नहीं हुआ है चंपत राय का इस्तीफा, राम जन्मभूमि ट्रस्ट की अगली बैठक में होगा फैसला फोटोः सोशल मीडिया

राम मंदिर के दान चोरी मामले के तूल पकड़ने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर गलत है। राम मंदिर ट्रस्ट ने बयान जारी कर कहा है कि इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। ट्रस्ट ने कहा कि अगली बैठक में इस पर फैसला होगा। हालांकि ट्रस्ट ने बताया कि उसे महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र के त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं।

Published: undefined

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि श्रीराम मंदिर से जुड़ी हाल की घटनाओं से ट्रस्ट स्तब्ध, आहत और अत्यंत दुखी है। ट्रस्ट ने कहा कि वह समस्त रामभक्तों के प्रतिनिधि के रूप में मामले की न्यायपूर्ण जांच और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रस्ट ने बताया कि उसके महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र से त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं। इन त्यागपत्रों पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा।

Published: undefined

प्रेस विज्ञप्ति में राम मंदिर ट्रस्ट ने उन श्रद्धालुओं को भी आश्वस्त करने की कोशिश की है, जिन्होंने चांदी की ईंटें, आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं भगवान श्रीराम की सेवा के लिए ट्रस्ट के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से सौंपी थीं। ट्रस्ट ने कहा कि ऐसी सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं और उनका पूरा हिसाब उपलब्ध है।

Published: undefined

दानपात्रों से प्राप्त राशि से जुड़े मामले पर ट्रस्ट ने कहा कि उसके अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है। ट्रस्ट ने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Published: undefined

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में ट्रस्ट ने यह भी कहा कि असामाजिक, अधार्मिक और स्वार्थी तत्वों द्वारा सनातन धर्म पर लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने दिए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे भ्रामक और निराधार अफवाहों से बचें तथा दूसरों को भी ऐसी अफवाहों का शिकार न होने दें।अंत में ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि सत्य की जीत होगी, वर्तमान संकट समाप्त होगा और श्रीराम भक्ति की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहेगी। यह प्रेस विज्ञप्ति की गई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined