हालात

झारखंड के हजारीबाग शहर में हाथी का उत्पात, पांच को कुचला, दो की मौत, दहशत में लोग, किया रोड जाम

हाथी अभी भी शहर की सरहद में ही मौजूद है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि यह झुंड से बिछड़ कर आया है। उसे शहर की सीमा से बाहर निकालकर जंगल की ओर भेजने की कोशिश हो रही है।

झारखंड के हजारीबाग शहर में घुसे जंगली हाथी ने मचाया उत्पात
झारखंड के हजारीबाग शहर में घुसे जंगली हाथी ने मचाया उत्पात फोटोः IANS

झारखंड के हजारीबाग शहर में झुंड से बिछड़कर घुसे एक जंगली हाथी ने तबाही मचा दी है। मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक उसने पांच लोगों को कुचल डाला है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। हाथी ने एक मकान की चारदीवारी गिरा दी और एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Published: undefined

गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

हाथी के हमले और उत्पात से गुस्साए लोगों ने हजारीबाग शहर के खिरगांव मैलाटांड़ के पास हजारीबाग-चतरा रोड को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वन विभाग और पुलिस के अफसर लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हमले में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें दामोदर साव और धनेश्वर साव शामिल हैं। ये दोनों खिरगांव के रहने वाले थे। घायलों में रिंकी कुमारी, प्रमिला कुमारी एवं एक अन्य शामिल हैं।

Published: undefined

हजारीबाग शहर में घुसे जंगली हाथी के उत्पात से नाराज लोगों ने किया रोड जाम

पूरी रात मचाता रहा उत्पात

उधर हजारीबाग के बड़कागांव में भी एक दूसरे हाथी ने खुशबू कुमारी नामक लड़की को कुचल दिया है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। वहीं शहर में घुसे हाथी को लेकर लोगों ने बताया कि हाथी ने देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित कूद-रेवाली और उसके बाद खिरगांव और कुम्हारटोली मुहल्ले में उत्पात मचाया।

Published: undefined

हाथी अभी भी शहर में मौजूद

हाथी अभी भी शहर की सरहद में ही मौजूद है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि यह झुंड से बिछड़ कर आया है। उसे शहर की सीमा से बाहर निकालकर जंगल की ओर भेजने की कोशिश हो रही है।

गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब हाथी ने हजारीबाग और आसपास के इलाकों में आतंक मचाया हो। इसके दो साल पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के डेमोटांड़ स्थित आवास के पास और शहर से सटे दारू-झुमरा में भी झुंड से बिछड़े हाथी ने कई लोगों की जान ले ली थी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined