
राजस्थान बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। RBSE ने आज विज्ञान, वाणिज्य और कला, तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी कर दिए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित किया, जिसमें इस साल कुल 96.23 प्रतिशत छात्र सफल रहे।
Published: undefined
इस साल 9 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी और कुल परिणाम 96.23 प्रतिशत रहा। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो विज्ञान में 97.52%, वाणिज्य में 93.64% और कला में 97.54% छात्र पास हुए हैं। बोर्ड मुख्यालय से प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी नतीजों की पुष्टि की।
Published: undefined
विज्ञान संकाय में लड़कियों ने बाजी मारी। यहां 98.34% छात्राएं और 97.02% छात्र पास हुए। फर्स्ट डिवीजन में भी लड़कियां आगे रहीं,107248 में से 98836 छात्राएं और 178051 में से 146644 छात्र पास हुए।
वहीं, वाणिज्य में लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां 94.04% छात्र और 92.82% छात्राएं पास हुईं। फर्स्ट डिवीजन में 20666 छात्रों में से 13976 लड़के और 9914 में से 8096 लड़कियां सफल रहीं।
कला संकाय में भी बेटियों का दबदबा देखने को मिला, जहां 98.29% छात्राएं और 96.68% छात्र पास हुए।
Published: undefined
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' लिंक पर क्लिक करें
अपनी स्ट्रीम (Science/Arts/Commerce) चुनें
रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
Published: undefined
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रति विषय निर्धारित शुल्क देना होगा और आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी।
वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में 33% अंक नहीं ला पाए हैं, उनके लिए बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, इसका विस्तृत शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया अगले 48 घंटों में जारी की जाएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined