हालात

हैदराबाद में RCB की जीत का जश्न पड़ा भारी: सड़कों पर बेकाबू हुई फैंस की भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रशंसकों द्वारा सड़कों पर पटाखे फोड़ने और जश्न बेकाबू होने के कारण कथित तौर पर यातायात बाधित हो गया। वायरल हुए वीडियो में कुछ युवा अवरोधकों पर चढ़कर पटाखे फोड़ते दिख रहे हैं।

फोटो: IPL
फोटो: IPL  

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के समर्थकों ने हैदराबाद के कुछ हिस्सों में जबरदस्त जश्न मनाया जिसके कारण पुलिस को लोगों को काबू करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने सड़कों पर जश्न मना रही बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और कई लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए। आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में युवा रविवार रात को राज्य सचिवालय, केपीएचबी और अन्य इलाकों के पास सड़कों पर जमा हो गए।

प्रशंसकों द्वारा सड़कों पर पटाखे फोड़ने और जश्न बेकाबू होने के कारण कथित तौर पर यातायात बाधित हो गया। वायरल हुए वीडियो में कुछ युवा अवरोधकों पर चढ़कर पटाखे फोड़ते दिख रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सड़कों को अवरुद्ध करने और सार्वजनिक रूप से उपद्रव करने वाली भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि केपीएचबी पुलिस थाना क्षेत्र में 17 व्यक्तियों के खिलाफ शराब के नशे में सड़कों पर उपद्रव करने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा