हालात

‘6 बार आए धमकी भरे कॉल, मेरी हो सकती है हत्या, अमरमणि त्रिपाठी बना रहे हैं योजना’ मधुमिता की बहन निधि का दावा

निधि शुक्ला का आरोप है कि 24 अगस्त को उनके पास छह बार धमकी भरा फोन आया था। एसएसपी को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा है कि मधुमिता की हत्या करने वाला शूटर संतोष राय पैरोल पर जेल से बाहर है। अप्रैल में वह लखीमपुर खीरी आया था और कई बदमाशों से मिला भी था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने एक बार फिर जान का खतरा जताया है। उन्होंने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

निधि शुक्ला ने एसएसपी गोरखपुर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पैरोल पर छूटने के बाद से ही पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी व उनकी पत्नी मधुमणि के इशारे पर संतोष राय हत्या की योजना बना रहा है।

निधि शुक्ला का आरोप है कि 24 अगस्त को उनके पास छह बार धमकी भरा फोन आया था। एसएसपी को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा है कि मधुमिता की हत्या करने वाला शूटर संतोष राय पैरोल पर जेल से बाहर है। अप्रैल में वह लखीमपुर खीरी आया था और कई बदमाशों से मिला भी था। ऐसे में उसकी हत्या की योजना बनाई जा रही है।

गौरतलब है कि कवियित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की रिहा चुकी हैं। कवियित्री मधुमिता शुक्‍ला के हत्या के मामले में 24 अक्टूबर 2007 को देहरादून की विशेष अदालत ने अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि त्रिपाठी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 18 अप्रैल 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने लोअर कोर्ट की सजा को बरकरार रखा था। 13 मई 2022 को मधुमणि की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अच्छे बर्ताव के चलते सजा में माफी को लेकर दया याचिका दायर की गई थी। 21 नवंबर 2022 को रिहाई का आदेश दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!