हालात

उत्तर प्रदेश के बहराइच में 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश, मचा हड़कंप

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि इन मदरसों के संचालकों को निर्देश दिए थे कि बच्चों के अपार आईडी जनरेशन का काम जल्द पूरा किया जाए, लेकिन सर्वेक्षण में पाया गया कि 90 मदरसों में से किसी में भी अपार आईडी जेनरेशन का कार्य शुरू नहीं हुआ।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि इन मदरसों को पहले ही शासन द्वारा निर्देश दिए गए थे कि उन्हें अपने रिकॉर्ड को अपार आईडी से अपडेट करना होगा, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके कारण प्रशासन को यह कठोर कदम उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हमने इन मदरसों के संचालकों को कई बार पत्र के माध्यम से और टेली-कॉन्फ्रेंस के जरिए निर्देश दिए थे कि बच्चों के अपार आईडी जनरेशन का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, लेकिन एक सप्ताह पहले किए गए सर्वेक्षण में यह पाया गया कि 90 मदरसों में से किसी में भी अपार आईडी जेनरेशन का कार्य शुरू नहीं हुआ।

संजय मिश्रा ने बताया कि बहराइच जिले में कुल 301 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हैं, जिनमें से इन 90 मदरसों ने निर्देश का पालन नहीं किया। प्रशासन की निगरानी और लगातार निर्देश देने के बावजूद मदरसा संचालकों द्वारा नियमों का पालन न किया गया, इसके चलते उनके खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया