हालात

इस हफ्ते रिलीज़ नहीं होगी ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फिल्म, सेंसर बोर्ड ने कहा- अभी नहीं दी है हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ इस हफ्ते रिलीज़ नहीं होगी। इसकी जानकारी सेंसर बोर्ड ने खुद दी है और कहा है कि फिल्म को प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म का पोस्टर
पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म का पोस्टर 

पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म अब 5 अप्रैल को रिलीज़ नहीं होगी। फिलहाल इस फिल्म के रिलीज़ को टाल दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने खुद यह जानकारी देते हुए कहा है कि फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड की हरी झंडी नहीं मिली है। सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इस फिल्म में अभिनेता विवेक ऑबरॉय ने पीएम मोदी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म शुरु से ही विवादों में है। इस फिल्म की रिलीज़ डेट भी टाल दी गई है। यह जानकारी खुद फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने ट्विटर पर दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?