हालात

यूपी-बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर! IMD ने भारी बारिश और वज्रपात की जारी की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

यूपी-बिहार में गर्मी से लोग बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। आईएमडी के मुताबिक छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो रही है।

इसके अलावा कोंकण गोवा और तटीय कर्नाटक में अत्यंत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, केरल और पूर्वोत्तर भारत में भी झमाझम बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र और गोवा में तीन दिनों के दौरान बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा और मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 24-27 सितंबर के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम राजस्थान और कच्छ के कुछ स्थानों से अपनी सामान्य तिथि 17 सितंबर की जगह 23 सितंबर को वापस चला गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: कई हसीनाओं को पछाड़ बनीं देश का पहला 'लक्स' चेहरा, मजबूरी की एक्टिंग ने बनाया सिनेमा का सुपरस्टार!

  • ,
  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब