हालात

गणतंत्र दिवस हिंसा केस: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बवाल करने वालों की पुलिस ने जारी कीं तस्वीरें

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी इलाके में हुई हिंसा के मामले में 24 तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में आरोपी लाठी ठंडे लिए और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एसआईटी टीम ने इन तस्वीरों को मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए तैयार की हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन (फाइल फोटो)

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैटर मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में लगातार दिल्ली पुलिस शिकंजा कस रही है। उपद्रव करने वाले आरोपियों की दिल्ली पुलिस तलाश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने अब बुराड़ी इलाके में हुई हिंसा में शामिल आरोपियों की तस्वीर जारी की है।

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी इलाके में हुई हिंसा के मामले में 24 तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में आरोपी लाठी ठंडे लिए और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एसआईटी टीम ने इन तस्वीरों को मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए तैयार की हैं।

Published: undefined

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुकरबा चौक से आउटर रिंग रोड होते हुए आईटीओ की तरफ जाने के दौरान किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल प्रदर्शनकारी बुराड़ी इलाके में रोके जाने पर सुरक्षा बलों से भिड़ गए थे और उपद्रव किया था। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए थे। इस मामले में बुराड़ी थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इसी मामले में आरोपियों की तस्वीर जारी की है।

Published: undefined

इससे पहले नेशनल फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट के जरिए क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने हजारों वीडियो की जांच के बाद 25 तस्वीरें जारी की थीं। इसमें एक लाख रुपये के इनामी दीप सिद्धू की तस्वीरें भी जारी की गई थीं। दीप सिद्धू को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हिंसा के बाद से वीडियो के जरिए दीप सिद्धू कई बार सामने आ चुका है। उसने खुद को वीडियो में बेकसूर बताया था। साथ ही जल्द पुलिस के सामने पेश होने की बात कही थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • बाल-बाल बचे केशव मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, केबिन में भरा धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • 'पहले कम अंतरराष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना, अब महंगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना', कांग्रेस का PM मोदी पर तंज

  • ,
  • 'BJP महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के नाम पर करती है पाखंड', कमलनाथ ने आंकड़ों के जरिए एमपी सरकार का घेरा

  • ,
  • 'कायर और समझौतावादी हो गया है 56 इंच का सीना वाला आदमी’, अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा