
भारतीय रिजर्व बैंक ने आज अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं और इसमें नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रेपो रेट 4 फीसदी औऱ रिवर्स रेपो रेट 3.5 फीसदी पर बरकरार रहेगा। जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट 4.25 फीसदी रहेगा। पॉलिसी का रुख ‘अकोमोडेटिव’ रखा गया है। एमपीसी के 6 में से 5 सदस्यों ने यह फैसला किया है। इससे पहले, रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 को ब्याज दरों में बदलाव किया था।
RBI गर्वनर ने कहा है कि 2022-23 में 7.8 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट रह सकता है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ का भी मानना है कि वैक्सीनेशन और अन्य जरुरी कदम उठाये जाने के चलते भारत तेजी के साथ विकास करेगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए