हालात

दिल्ली MCD की सभी 12 सीटों के नतीजे घोषित, जानें किस पार्टी ने जीतीं कितनी सीटें?

इस उपचुनाव में 7 सीटें मिलने के बाद BJP पार्षदों की संख्या 122 पहुंच हो गई है। वहीं आप के पार्षद बढ़कर 102 हो गए है। इसके अलावा कांग्रेस पार्षदों की संख्या 9 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 7, कांग्रेस-1, आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों और एक सीट पर निर्दलीय ने चुनाव जीता है। उपचुनाव के अंतिम नतीजों में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वार्ड नंबर 128 ढीचाऊं कलां वार्ड से BJP की रेखा रानी चुनाव जीती हैं।

वार्ड 198 विनोद नगर से BJP की सरला चौधरी, वार्ड 65 अशोक विहार से वीणा असीजा, वार्ड 74 चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता और वार्ड 56 शालीमार बाग से BJP की अनीता जैन ने जीत हासिल की है।

इसके अलावा वार्ड क्षेत्र चांदनी महल से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान चुनाव जीते। वहीं वार्ड 35 मुंडका से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अनिल लाकड़ा और वार्ड नंबर 164 दक्षिणपुरी वार्ड से आप उम्मीदवार रामस्वरूप कनौजिया ने चुनाव जीत लिया। इसके अलवा संगम विहार वार्ड 163 ए से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने जीत दर्ज कराई है।

इस बार के उपचुनाव को दिल्ली के तीनों दलों (BJP, कांग्रेस और आप) ने बेहद अहम माना है, क्योंकि यह नतीजे राजधानी की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। चुनाव नतीजों में BJP अपनी जीत से उत्साहित है।

BJP के पास अभी तक 115 पार्षद, जबकि आप के पास 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 और कांग्रेस के पास 8 पार्षद थे।

इस उपचुनाव में 7 सीटें मिलने के बाद BJP पार्षदों की संख्या 122 पहुंच हो गई है। वहीं आप के पार्षद बढ़कर 102 हो गए है। इसके अलावा कांग्रेस पार्षदों की संख्या 9 हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?