
राजधानी दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड पति-पत्नी प्रोफेसरों ने स्टील पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव के पास से दो अलग-अलग सुसाइड नोट भी बरामद किए हैं। दिल्ली के गोमती अपार्टमेंट निवासी मृतक प्रोफेसर का नाम राकेश कुमार जैन उम्र 74 वर्ष थी। वहीं पत्नी उषा जैन उम्र 69 वर्ष थी।
पुलिस को टेबल के पास से मिले दो अलग सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण बताया गया है। जिसमें जिक्र किया है कि, एक दुर्घटना में मल्टिपल फ्रैक्चर होने के बाद बिस्तर पर लंबे समय से पड़े रहने से तंग आने के कारण यह फैसला लिया है।
Published: undefined
दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी मृतकों की बेटी ने दी। दंपती प्रोफेसरों की देखभाल करने के लिए करीब ढाई बजे केयर टेकर ने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न आने के कारण केयर टेकर ने दंपत्ति की बेटी को सूचित किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर दरवाजे का लॉक तोड़ा तो दोनों स्टील पाइप से लटके हुए थे। हालांकि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया है, वहीं मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined