हालात

यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत, हक के लिए पिता से लड़नी पड़ी थी लंबी लड़ाई

दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत हो गई है। मंगलवार को दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी पत्नी और मां उन्हें साकेत में मैक्स हॉस्पिटल लेकर गईं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में मौत हो गई। मंगलवार को उन्हें अचेत अवस्था में साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हर्ट अटैक से हुई है। हालांकि, अस्पताल लाए जाने के वक्त रोहित शेखर की नाक से खून निकलने की बात सामने आई है।

इस मामले पर दिल्ली के ज्वाइंट कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार रोहित शेखर की नाक से खून निकलता देख घर पर मौजूद नौकरों ने उनकी मां को फोन किया जो उस समय अपने चेकअप के लिए अस्पताल में थीं। सूचना मिलने पर वह डिफेंस कालोनी स्थित घर पहुंची और एम्बुलेंस से रोहित को लेकर मैक्स अस्पताल पहुंचीं, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीवास्तव ने बताया कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

देश के वरिष्ठ नेता और यूपी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी का निजी जीवन विवादों से घिरा रहा था। दरअसल उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी को अपने हक के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। दरअसल 2008 में रोहित शेखर ने कोर्ट में तिवारी को अपना 'बॉयलॉजिकल फादर' (जैविक पिता) घोषित करने का मुकदमा किया।

कोर्ट के आदेश पर काफी नानुकुर के बाद एनडी तिवारी ने डीएनए टेस्ट के लिए अपनी सैंपल दिया, जो रोहित से मैच कर गया। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने 27 जुलाई 2012 को अपना फैसला देते हुए कहा कि एनडी तिवारी ही रोहित के 'बॉयलॉजिकल फादर' हैं और उज्जवला शर्मा उनकी 'बॉयलॉजिकल मदर' हैं। इसके बाद भी लंबे समय तक इनकार करते रहने के बाद आखिरकार 2014 में तिवारी ने स्वीकार कर लिया कि वह रोहित के 'बॉयलॉजिकल फादर' हैं।

इसके बाद उन्होंने 22 मई 2014 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा से विधिवत विवाह भी किया। इस शादी के समय एनडी तिवारी की उम्र 89 साल थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार