हालात

नूंह हिंसा में मोनू मानेसर की भूमिका की होगी जांच, SIT का होगा गठन- हरियाणा के डीजीपी का ऐलान

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल रैली के दौरान नूंह में भड़के दंगों में दो होम गार्ड, एक मौलवी और तीन अन्य समेत अब तक छह लोगों की जान चली गई है। नूंह से शुरू हुई हिंसा सोहना और गुरुग्राम तक फैल गई।

नूंह हिंसा में मोनू मानेसर की भूमिका की होगी जांच
नूंह हिंसा में मोनू मानेसर की भूमिका की होगी जांच फोटोः सोशल मीडिया

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पी.के. अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक हिंसा और झड़पों में बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर की भूमिका की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि बजरंग दल के फरार मोनू मानेसर की भूमिका और रैली से पहले सामने आए एक संदिग्ध वीडियो की जांच की जा रही है।

Published: undefined

डीजीपी पी के अग्रवाल बुधवार को गुरुग्राम में थे और उन्होंने राज्य में हुई हिंसा पर मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि नूंह हिंसा मामले में 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि गुरुग्राम और नूंह में स्थिति सामान्य है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Published: undefined

इसके अलावा पुलिस बल की 14 कंपनियां नूंह में तैनात हैं और गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा और गुरुग्राम मस्जिद पर हमले के बाद सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही नूंह और फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं।

Published: undefined

डीजीपी ने बताया कि एहतेयात के तौर पर सोहना, फरीदाबाद और पलवल जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। सोमवार को ब्रज मंडल रैली के दौरान नूंह में भड़के दंगों में दो होम गार्ड, एक मौलवी और तीन अन्य समेत छह लोगों की जान चली गई। नूंह हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • नेतन्याहू के निशाने पर अब स्पेन! बोले- अपने खिलाफ रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई करेगा इजरायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

  • ,
  • बंगाल चुनावः टीएमसी को झटका, निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका और ईरान युद्धविराम वार्ता के लिए तैयार, नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बातचीत को मंजूरी दी

  • ,
  • अखिलेश ने मतदाता सूची के SIR में हेराफेरी का लगाया आरोप, 'BJP मुद्दों पर पिछड़ती है, तो संस्थाओं की लेती है आड़'