हालात

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरी, 3 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह एक निजी इनडोर स्टेडियम बताया जा रहा है।

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरने से 3 लोगों की मौत
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरने से 3 लोगों की मौत फोटोः सोशल मीडिया

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के मोइनाबाद इलाके में एक निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह एक निजी इनडोर स्टेडियम बताया जा रहा है।

राजेंद्रनगर के डीसीपी जगदेश्वर रेड्डी के अनुसार, मोइनाबाद में एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम के ढह जाने से अब तक 2 लोगों  की मौत हुई है और लगभग 10 घायल हैं। एक शव बरामद कर लिया गया है और अधिकारी मलबे से दूसरे शव को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।"

यह घटना हैदराबाद से लगभग 40 किमी दूर मोइनाबाद ब्लॉक के कनकमामिडी में बन रहे खेल परिसर में हुई। दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूर टेबल टेनिस ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य में व्यस्त थे, तभी छत का स्लैब ढह गया। हादसे में छह कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं। दो मृतकों की पहचान बिहार के बब्लू और पश्चिम बंगाल के सुनील के रूप में हुई।

पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान जारी है क्योंकि एक अन्य कर्मचारी मलबे में फंसा हुआ है।घटनास्थल पर कुल 14 कर्मचारी थे और उनमें से तीन मलबे में फंस गए थे। बचावकर्मियों ने मलबे से एक शव निकाला है। बचाए गए एक अन्य कर्मचारी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरा मजदूर अभी भी मलबे में फंसा हुआ है। आपदा प्रतिक्रिया बल ने बचाव और राहत अभियान जारी रखा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम