हालात

आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिसोदिया को 2  दिन की रिमांड के बाद आज (6 मार्च) को कोर्ट में पेश किया गया था। सिसोदिया अभी तक कुल 7 दिन की रिमांड पर रह चुके हैं।

आपको बता दें, दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एक हफ्ते से सीबीआई की हिरासत में थे।

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को चार मार्च तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेजा था, ताकि उनसे पूछताछ हो सके।

इस बीच सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बेल अर्जी डाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। फिर सिसोदिया को शनिवार (4 मार्च) को अदालत में पेश किया गया था। तब जज एमके नागपाल ने उन्हें सीबीआई की दो और दिन की हिरासत में भेज दिया था। हालांकि CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध