हालात

RSS ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स से हटाया भगवा ध्वज, लगाया तिरंगा, मोहन भागवत ने भी बदली अपनी डीपी

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ के अन्य बड़े नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अब अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी को बदल कर तिरंगा लगा लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आखिरकार आरएसएस को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में तिरंगा लगाना पड़ा है। विपक्षी नेताओं और सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना के बाद संघ ने आज (शनिवार को) अपने ट्विटर, फेसबुक आदि पर डीपी में तिरंगा लगा लिया। संघ प्रमुख मोहन भागवत और संघ के अन्य बड़े नेताओं ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी को बदल कर तिरंगा लगा लिया है। पहले इनकी डीपी में भगवा ध्वज लगा हुआ था। इसकी चर्चा इसलिए है क्योंकि आरएसएस ने ऐसा पहली बार किया है।

इसके अलावा आरएसएस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 48 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत और संघ के अन्य प्रमुख नेता अलग-अलग अवसरों पर विभिन्न जगहों पर तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने हर ‘घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों से 15 अगस्त के मौके पर घरों में तिरंगा फहराने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया की डीपी को बदल कर उसमें तिरंगा लगाने की भी अपील की थी।

बता दें कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद सभी विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को निशाने पर लिया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने वाले उस संगठन से निकले हैं, जिन्होंने (आरएसएस) 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। राहुल गांधी ने कहा था कि आजादी की लड़ाई से, यह कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे। सवाल यह पूछा जा रहा था कि आरएसएस और उसके नेता कब डीपी में तिरंगा लगाएंगे?

इसे भी पढ़े: आखिर ‘हर घर तिरंगा’ से मुंह क्यों छिपा रहा है संघ! उसकी तो आस्था ही नहीं है राष्ट्रीय ध्वज में

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Aug 2022, 12:15 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप