हालात

हरियाणा विधानसभा में यौन उत्पीड़न के आरोपी मंत्री पर बवाल, कांग्रेस विधायकों ने की इस्तीफे की मांग, किया वॉकआउट

मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस की महिला विधायकों ने खट्टर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला कोच का यौन उत्पीड़न करने और उसे बंधक बनाने के आरोपी मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस विधायक मामले पर चर्चा की मांग कर रहे थे।

हरियाणा विधानसभा में यौन उत्पीड़न के आरोपी मंत्री पर बवाल, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट
हरियाणा विधानसभा में यौन उत्पीड़न के आरोपी मंत्री पर बवाल, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट फोटोः सोशल मीडिया

हरियाणा विधानसभा में आज यौन उत्पीड़न के आरोपी मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया और विरोध में विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। वहीं, इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी-जेजेपी सरकार एक बार फिर आरोपी मंत्री के समर्थन में उतर आई।

सोमवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस की महिला विधायकों ने एक महिला कोच का यौन उत्पीड़न करने और उसे गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोपी मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग उठाते हुए खट्टर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक यौन उत्पीड़न के मामले पर चर्चा की मांग कर रहे थे।

लेकिन सरकार पूरी तरह आरोपी मंत्री के समर्थन में खड़ी दिखी। विधानसभा अध्‍यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विपक्ष को सूचित किया कि मामला विचाराधीन होने के कारण इस पर चर्चा नहीं की जा सकती। गुप्ता ने कहा कि संदीप सिंह को अभी दोषी नहीं ठहराया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट किया कि विपक्ष मंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

सरकार के इस रुख पर विपक्ष में आक्रोश फैल गया और विरोध में कांग्रेस के विधायकों ने खट्टर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा से वाकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने खट्टर सरकार पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में जानबूझकर देरी कर आरोपी मंत्री को बचाने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ेंः हरियाणा: मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न के केस में 8 माह बाद भी चार्जशीट नहीं, उल्टे पीड़िता को किया सस्पेंड

इसे भी पढ़ेंः हरियाणाः यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे खेल मंत्री संदीप सिंह का इस्‍तीफा, पीड़िता ने जेल में डालने की मांग की

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन 3 की मौत, देहरादून में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद

  • ,
  • 'चीन ने चुरा लिया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, FBI-CIA को दिए जांच के आदेश

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • देहरादून में आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे संवाद, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण

  • ,
  • FBI के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर नीतीश कौशल, 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल होने के कुछ दिन बाद गिरफ्तारी