हालात

EVM के मूवमेंट पर बवाल: राजभर ने कहा- BJP हताश होकर फर्ज़ी तरीके से गड़बड़ी करने में जुटी, अखिलेश भी उठा चुके हैं सवाल

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि 3 गाड़ियां EVM लेकर निकली है और ये बिना किसी को सूचित किए किया गया है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक उम्मीदवार को बिना बताए और बिना फोर्स के EVM को कहीं नहीं ले जाया जा सकता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यूपी समेत 5 राज्यों के कल नतीजे आने वाले हैं। लेकिन नतीजों से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है बनारस में ईवीएम से लदी तीन गाड़ियां पकड़ी गई थीं। दो गाड़ियां निकल गईं लेकिन एक को सपा के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि चुनाव में धांधली की कोशिश की जा रही है।

वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि 3 गाड़ियां EVM लेकर निकली है और ये बिना किसी को सूचित किए किया गया है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक उम्मीदवार को बिना बताए और बिना फोर्स के EVM को कहीं नहीं ले जाया जा सकता है। लेकिन उसे ढ़ककर ले जाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि ये घटना दर्शा रही है कि बीजेपी हताश होकर फर्ज़ी तरीके से गड़बड़ी कर रही है। हमने इसकी शिकायत आयोग को दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह