हालात

दिल्ली के मदनपुर खादर में बुलडोजर एक्शन पर बवाल! MCD-पुलिस पर पथराव, AAP MLA अमानतुल्ला हिरासत में लिए गए

जैसे ही एमसीडी की टीम यहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची, लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। एमसीडी की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्ला खान भी यहां पहुंच गए थे और कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों के समर्थन में खड़े हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के मदनपुर खादर में एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल हो गया है। पहले स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद भीड़ ने एमसीडी टीम और पुलिस पर पथराव कर दिया। मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

जैसे ही एमसीडी की टीम यहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची, लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। एमसीडी की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्ला खान भी यहां पहुंच गए थे और एमसीडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों के समर्थन में खड़े हो गए।

एमसीडी की कार्रवाई पर बवाल से पहले मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि मैं जेल जाने को तैयार हूं अगर यह गरीब लोगों के घरों को बचाता है। यहां कोई अतिक्रमण नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अतिक्रमण होता है तो मैं उन्हें (नागरिक निकाय) विध्वंस में समर्थन दूंगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए