हालात

धाविका हिमा दास ने कोरोना वायरस को दी मात, कहा- ट्रैक पर वापसी के लिए बेताब, एक हफ्ते पहले हुई थी पॉजिटिव

भारत की दिग्गज धाविका हिमा दास ने कहा कि मैं सबको बताना चाहती हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मैं उन सबका धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने ऐसे समय में मुझे प्यार दिया। अब मैं ट्रेक पर वापसी के लिए बेताब हूं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत की दिग्गज धाविका हिमा दास ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। इस बारे में गुरुवार को उन्होंने खुद घोषणा की है। वह एक सप्ताह पहले ही कोरोना पॉजिटिव हुई थी, जिसके बाद उनकी रिपॉर्ट निगेटिव आई है। पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) से लौटने के बाद 21 साल की हिमा दास पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

दास, चोट से उभरने और कोरोना से ठीक होने के बाद जून में होने वाले इंटर स्टेट एथलीट्स चैपिंयशिप के लिए दोबारा से ट्रेनिंग शुरू करने वाली है। इस बारे में उन्होंने खुद ट्विटर पर जानकारी दी है।

उन्होंने कहा, '' मैं सबको बताना चाहती हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मैं उन सबका धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने ऐसे समय में मुझे प्यार दिया। अब मैं ट्रेक पर वापसी के लिए बेताब हूं।

हिमा ने आखिरी बार ओलंपिक क्वालीफाइंग इवेंट इंटर-स्टेट मीट में भाग लिया था, जहां उन्होंने 100 मीटर की दौर में हैमस्ट्रिंग की समस्या आई थी। इसलिए वह कई दौर से हट गई थी लेकिन अब उन्होंने 200 मीटर फाइनल में दौड़ने का विकल्प चुना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पुणे में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

  • ,
  • गाजियाबाद: डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी की ली जान, दूसरी बेटी को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • कोटा, देहरादून, प्रयागराज के बाद आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, लाखों छात्रों के आने की उम्मीद

  • ,
  • 'भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है...' जयपुर में स्कूल पहुंचे कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के धरने से झुकी दिल्ली पुलिस, दर्ज किया पेलेट गन मामला