हालात

सचिन पायलट का आरोप, 'राजनीतिक दुर्भावना से काटे जा रहे हैं मतदाताओं के नाम, कांग्रेस डटकर करेगी विरोध'

सचिन पायल ने कहा, “मतदाता सूची से नाम काटने की शिकायत राज्य भर से आ रही हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले बहुत गड़बड़ियां आ रही हैं। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई को अंजाम दे।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बुधवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राजनीतिक दुर्भावना से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'वोट चोरी' की संभावना का कांग्रेस डटकर विरोध करेगी।

उन्होंने टोंक में मीडिया से कहा, “मतदाता सूची से नाम काटने की शिकायत राज्य भर से आ रही हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले बहुत गड़बड़ियां आ रही हैं। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई को अंजाम दे।” कांग्रेस नेता ने कहा कि फार्म-सात जमा कराने के बाद वाजिब मतदाता के नाम काटे जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, “राजनीतिक दुर्भावना से यह किया जा रहा है। यदि नाम काटने का काम करेंगे तो कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। वोट चोरी की संभावना का कांग्रेस डटकर विरोध करेगी।”

मनरेगा के मुद्दे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का नाम व इसमें बदलाव को सब गलत मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में गरीबों के पास मनरेगा के रूप में एक मात्र सुरक्षा कवच था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें