हालात

रक्षा मंत्रालय की कमेटी में साध्वी प्रज्ञा, कांग्रेस का तंज- आखिरकार मोदी जी ने ‘मन से माफ’ कर दिया

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया कि प्रज्ञा ठाकुर को डिफेंस कमेटी में शामिल किया गया है। बीजेपी सरकार ने नेशनलिज्म को नया मॉडल दिया है, बम ब्लास्ट मामले में ट्रायल पर चल रहीं नेता को डिफेंस मामलों की कमेटी में शामिल किया गया। चिंता की कोई बात नहीं, भारत माता की जय।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भोपाल संसदीय क्षेत्र से सांसद और मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस ने गुरुवार को तंज कसा है। कांग्रेस का कहना है कि अब तो इस देश को भगवान राम भी नहीं बचा सकेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता के. के. मिश्रा ने कहा, “इसे दुर्भाग्य कहा जाएगा कि जिस सरकार के जिम्मे देश की आंतरिक सुरक्षा है, उस सुरक्षा समिति के अध्यक्ष स्वयं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हैं, उसमें सांसद के नाते एक महिला आतंकवादी प्रज्ञा सिंह को शामिल किया गया है। इससे शर्मनाम हादसा और क्या हो सकता है। एक आतंकवादी आंतरिक सुरक्षा के मामलों की समिति में शामिल हो, अब तो मैं सोचता हूं कि भगवान राम भी इस देश की रक्षा नहीं कर पाएंगे।”

Published: 21 Nov 2019, 1:55 PM IST

कांग्रेस के एक और प्रवक्ता अजय यादव का कहना है, "देश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद रक्षा मामलों में कई तरह की नाकामियां सामने आई हैं। अब इन कमियों को दूर करने के लिए बनाई गई समिति में एक महिला (प्रज्ञा सिंह), जो मारक शक्तियों की जानकार है, उसे शामिल किया जाना आश्चर्यजनक है।”

कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने भी इसकी निंदा की है, उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा था कि उनपर कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Published: 21 Nov 2019, 1:55 PM IST

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया कि प्रज्ञा ठाकुर को डिफेंस कमेटी में शामिल किया गया है। बीजेपी सरकार ने नेशनलिज्म को नया मॉडल दिया है, बम ब्लास्ट मामले में ट्रायल पर चल रहीं नेता को डिफेंस मामलों की कमेटी में शामिल किया गया। चिंता की कोई बात नहीं, भारत माता की जय।

Published: 21 Nov 2019, 1:55 PM IST

उन्होंने लिखा कि कुछ महीनों पहले पीएम ने 'मन से माफ ना करने' की बात कही थी, लेकिन अब संदेश साफ है कि नाथूराम गोडसे के भक्तों के अच्छे दिन आ गए हैं।

Published: 21 Nov 2019, 1:55 PM IST

बता दें कि डिफेंस मामलों की इस कमेटी में कुल 21 सदस्य हैं, इनमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी नाम है। कमेटी में चेयरमैन राजनाथ सिंह के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए. राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा आदि सदस्य शामिल हैं।

Published: 21 Nov 2019, 1:55 PM IST

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, तो इस पर काफी हंगामा हुआ था। बढ़ते विवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान दिया था कि वह कभी भी साध्वी प्रज्ञा को मन से माफ नहीं कर पाएंगे। इसी के बाद बीजेपी की ओर से साध्वी प्रज्ञा को विवादित बयान पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था और अनुशासनात्मक कमेटी को मामला सौंपा गया था।

Published: 21 Nov 2019, 1:55 PM IST

आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं। अभी भी ये मामला अदालत में चल रहा है। भोपाल में हुए मुकाबले में प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को मात दी थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 21 Nov 2019, 1:55 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Nov 2019, 1:55 PM IST

  • मायावती की पार्टी पर बरसे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- बीएसपी ने पत्नी का टिकट काटकर मुझे बेइज्जत करने की साज़िश की

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ लोगों को चोटें आईं, मचा हड़कंप

  • ,
  • लोकसभा चुनावः BSP ने बस्ती में आखिरी क्षणों में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल ने किया नामांकन

  • ,
  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर कल मतदान, कई केंद्रीय मंत्रियों की 'अग्निपरीक्षा'

  • ,
  • दुनियाः सुनीता विलियम्स कल तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरेंगी उड़ान और यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों से बिजली गुल