हालात

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 का एलान, हिंदी के लिए बद्री नारायण को सम्मान, 23 भाषाओं में अवार्ड की घोषणा

अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक को साहित्य अकादमी मिला है। कुल 23 भाषाओं के लिए अवार्ड का एलान किया गया है। इनमें सात कविता संग्रह, छह उपन्यास, दो कहानी संग्रह, दो साहित्य समालोचना, तीन नाटक और एक आत्मकथा समेत अन्य रचनाएं शामिल हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

साल 2022 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष हिंदी में विशिष्ट योगदान के लिए के बद्री नारायण को साहित्य अकादमी अवॉर्ड देने का फैसाल किया गया है। बद्री नारायण हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि हैं। उन्हें हिंदी कविता में विशिष्ट योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला हुआ है।

Published: undefined

साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि हिंदी के अलावा अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक को इस साल का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू समेत 23 भाषाओं के लिए पुरस्कार का एलान किया गया है। इनमें सात कविता संग्रह, छह उपन्यास, दो कहानी संग्रह, दो साहित्य समालोचना, तीन नाटक और एक आत्मकथा समेत अन्य रचनाएं शामिल हैं।

Published: undefined

साहित्य अकादमी के सचिव ने बताया कि सभी पुरस्कारों की अनुशंसा उन भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों ने की, जिसके बाद साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया।

Published: undefined

1955 में शुरू किया गया साहित्य अकादमी पुरस्कार साहित्यिक के क्षेत्र में देश में सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है। साहित्य अकादमी हर साल भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा राजस्थानी और अंग्रेजी सहित कुल 24 भाषाओं में यह पुरस्कार प्रदान करती है। साहित्य अकादमी पुरस्कार में विजेताओं को एक लाख रुपये नकद राशि और एक ताम्रपत्र दिया जाता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined