
जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों को निशाना बनाया है। हमले में 2 जवान घायल भी हुए हैं। आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश जारी है। इस आतंकी हमले को लेकर संजय राउत ने मोदी सरकार से सवाल पूछा है।
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "ये बहुत ही गंभीर विषय है। यहां संसद में लोग घुसकर हमला करते हैं, उन्हें(भाजपा) उसकी खबर नहीं है। वहीं कश्मीर में आतंकी घुसकर हमारे जवानों पर हमला करते हैं, उन्हें उसकी भी खबर नहीं है... कल का हमला पुलवामा हमले की पुनरावृत्ति है... वे(BJP) 370 हटाने का जश्न मना रहे हैं... जवानों की रक्षा कौन करेगा?"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए