
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल रात इस्तीफा दिया। सर्वोच्च न्यायालय से जिस तरह का फैसला आया, उसके बाद उनके लिए पद पर रहना उचित नहीं था। वो बहुत ही नैतिकता की राजनीति करने वाले नेता हैं। 2.5 साल तक उद्धव जी के नेतृत्व में सरकार चली, लेकिन उन्होंने जाते-जाते यह बात कही कि हमारे ही लोगों ने मुझसे गद्दारी की इसलिए अब मैं यह सरकार नहीं चला सकता हूं।”
Published: undefined
उन्होंने कहा, “कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए। उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है। हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं। सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है।”
Published: undefined
संजय राउत ने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है। हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined