हालात

शारदा चिटफंड केस: गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व आईपीएस राजीव कुमार 

शारदा चिटफंड केस में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आईपीएस राजीवकुमार के वकील को तीन न्यायाधीशों की पीठ गठित करने के लिए अदालत के महासचिव के पास जाने के लिए कहा है। इससे पहले कोर्ट 17 मई को राजीव कुमार को दी गई अंतरिम राहत हटा दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शारदा चिट फंड मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार होने से बचने के लिए कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। राजीव कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि वकीलों की हड़ताल के चलते वे राजकीय अदालत में गुहार नहीं लगा सके।

सुप्रीम कोर्ट ने कुमार के वकील को तीन न्यायाधीशों की पीठ गठित करने के लिए अदालत के महासचिव के पास जाने के लिए कहा है। इससे पहले कोर्ट 17 मई को राजीव कुमार को दी गई अंतरिम राहत हटा दी थी, और कुमार को बचाव के लिए उचित न्यायिक कदम उठाने के लिए सात दिनों का समय दिया था।

सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर शक्तिशाली राजनेताओं को बचाने के लिए चिट फंड घोटाले के सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसी सिलसिले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर राजीव कुमार को राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की थी। सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट राजीव कुमार को दी गई अंतरिम राहत हटा दी थी, और उन्हें उचित न्यायिक कदम उठाने के लिए सात दिनों का समय दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए