हालात

लोकतंत्र बचाओ रैली: सुनीता केजरीवाल का BJP पर हमला, बोलीं- शेर हैं केजरीवाल, ज्यादा दिन तक उन्हें जेल में नहीं रख पाएंगे

सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए मंच से अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। इस संदेश के जरिए उन्होंने देश के सामने 6 गारंटी रखी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। सुनीता केजरीवाल ने कहा, "मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देश भक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? आपके केजरीवाल शेर हैं, ये ज्यादा दिन तक आपको जेल में नहीं रख पाएंगे।"

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए मंच से अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। इस संदेश के जरिए उन्होंने देश के सामने 6 गारंटी रखी।

  1. पूरे देश में 24 घंटे बिजली, कोई पावर कट नहीं होगा।

  2.  पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री की जाएगी।

  3.  हर गांव और मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाई जाएगी. हर गांव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा।

  4. किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी दी जाएगी।

  5. दिल्लीवासियों को पूर्ण सरकार दी जाएगी। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। 

  6. हर जिले में मल्टि स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल बनाई जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल