हालात

क्या येदियुरप्पा का बचेगा ताज? दो घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज

सुप्रीम कोर्ट अब से दो घंटे बाद तय कर देगा कि कर्नाटक के नव नियुक्त मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का ताज बचेगा या नहीं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

तमाम संवैधानिक मूल्यों को ताक पर कर्नाटक के राज्यपाल ने बीजेपी के बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ तो दिला दी, लेकिन उनके सिर पर राजनीतिक अनिश्चितता की तलवार अभी लटक रही है। उन्हें आज सुबह साढ़े दस बजे सुप्रीम कोर्ट में साबित करना होगा कि उनके पास बहुमत के लिए जरूरी विधायकों का समर्थन है।

गुरुवार को उन्हें शपथ दिलाई गई, लेकिन उनके शपथ से कोई चार घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आधी रात से सुबह 5 बजे तक चली सुनवाई में आदेश दिया था कि येदियुरप्पा शुक्रवार सुबह कोर्ट खुलते ही समर्थक विधायकों की सूची कोर्ट को उपलब्ध कराएं।

इस मामले की सुनवाई सुप्रीम में तीन जजों की बेंच करेगी। इस बेंच में जस्टिस ए के सीकरी, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टीस एस ए बोबडे शामिल हैं।

यदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट में अपने वह दोनों पत्र जो उन्होंने 15 और 16 मई को राज्यपाल को सौंपे थे और समर्थक विधायकों की सूची सौंपनी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 May 2018, 8:04 AM IST

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?