हालात

SC ने वक्फ कानून पर केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का दिया समय, तब तक डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रोक

वक्फ संशोधन कानून पर सरकार के जवाब दाखिल करने तक वक्फ संपत्ति यथास्थिति बनी रहेगी। इस दौरान डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर भी रोक रहेगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दूसरे दिन सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश दिया है। अंतरिम आदेश के मुताबिक, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का समय मिला है। सरकार के जवाब दाखिल करने तक वक्फ संपत्ति यथास्थिति बनी रहेगी। इस दौरान डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर भी रोक रहेगी।

कोर्ट के अंतरिम आदेश में कई और बातें सामने आई हैं। इसके मुताबिक, कोई भी कलेक्टर वक्फ की संपत्ति पर फिलहाल कोई फैसला नहीं ले सकता। वक्फ बाय यूजर के प्रवधान अभी नहीं बदलेंगे। मामले में अगली सुनवाई 5 मई को होगी।

सुनाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल के इस बयान को रिकॉर्ड में लिया कि केंद्र 7 दिनों के भीतर जवाब देगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि काउंसिल और बोर्ड को कोई नियुक्ति नहीं की जाएगी।

अंतरिम आदेश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल ने आश्वासन दिया कि अगली सुनवाई की तारीख तक, वक्फ, जिसमें पहले से पंजीकृत या अधिसूचना के माध्यम से घोषित वक्फ शामिल हैं, को न तो डीनोटिफाई किया जाएगा और न ही कलेक्टर को बदला जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र को 7 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करना चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Apr 2025, 2:47 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • बंगाल: सिदुली कोलियरी खदान में तेज धमाके के बाद अचानक घुसा पानी, बाल-बाल बची जान, मची अफरातफरी

  • ,
  • पटना: ‘दो कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा’, दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग

  • ,
  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों को भेजे नोटिस भी वापस लेने को कहा