हालात

Ukraine-Russia War: खारकीव पर जबरदस्त हमले के बीच दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत कल होने की संभावना

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत कल होने की संभावना है। पहले दौर की बातचीत में कुछ हल नहीं निकला था। इस बीच रूस ने यूक्रेन के खारकीव शहर पर जबरदस्त हमला किया है, जिसमें एक भारतीय छात्र की भी मौत हुई है।

Getty Images
Getty Images 

रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत कल होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। दोनों देशों के बीच पहले दौर की बातचीत बेलारुस के सीमावर्ती नगर गोमेल में हुई थी, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला था। इस दौरान रूस ने यूक्रेन पर हमलों में तेजी कर दी थी।

इस दौरान यूक्रेन के दूसरे बडे़ शहर खारकीव पर रूसी हमलों में तेजी आने की रिपोर्ट मिल रही हैं। यहां कथित तौर पर एक भारतीय छात्र की भी रूसी फायरिंग में मौत हुई है। यूक्रेन सरकार ने दावा किया है कि रूसी हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और 35 जख्मी हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस ने शहर में मिसाइलों से हमले किए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़