हालात

नोएडा में आज से 30 अप्रैल तक धारा 144 रहेगी लागू, पुलिस कमिश्नरेट का फैसला, जानें क्या है कारण?

रमजान, रामनवमी, अम्बेडकर जयंती एवं हाईस्कूल/इंटर की परीक्षा तथा सामान्य विधान परिषद चुनाव 2022 की तारीखों को देखकर यह फैसला लिया गया है, जिसे माहौल न बिगड़े।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

गौतम बुद्ध नगर में 01 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा 144 लागू करने का यह फैसला पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर द्वारा लिया गया है।

दरअसल, रमजान, रामनवमी, अम्बेडकर जयंती एवं हाईस्कूल/इंटर की परीक्षा तथा सामान्य विधान परिषद चुनाव 2022 की तारीखों को देखकर यह फैसला लिया गया है, जिसे माहौल न बिगड़े।

बता दें कि 02 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि और रमजान का माह शुरू हो रहा है। वहीं, 10 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 16 अप्रैल को हुनमान जयंती, 17 अप्रैल को ईस्टर और 29 अप्रैल को अलविदा जुम्मा की नमाज है। इसके साथ ही प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। गौतम बुद्ध नगर आयुक्त द्वारा आदेश की कॉपी में बताया गया है कि 09 अप्रैल को चार सीटों पर एमएलसी का चुनाव भी होना और 12 अप्रैल को मतगणना का कार्य।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स