
संसद की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश की गई है, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर संसद में तीन लोगों ने घुसने की कोशिश की। यह तीनों मजदूर थे, जिन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पकड़ लिया।
Published: undefined
सीआईएसएफ के मुताबिक, तीनों मजदूर संसद भवन के गेट नंबर तीन से घुसने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। तीनों को पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined