हालात

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षाबल मुस्तैद, हमले की बड़ी साजिश को किया नाकाम, जैश के चार आतंकी गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक, आतंकियों की साजिश स्वतंत्रता दिवस पर मोटरसाइकिल आईईडी का इस्तेमाल कर हमले की थी। बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी साजिश के फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने चार आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक, आतंकियों की साजिश स्वतंत्रता दिवस पर मोटरसाइकिल आईईडी का इस्तेमाल कर हमले की थी। बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, जैश के गिरफ्तार चार आतंकी ड्रोन से गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और उन्हें घाटी में एक्टिव जैश के आतंकियों तक इन्हें पहुंचाने की साजिश रच रहे थे। साथ ही ये लोग 15 अगस्त से पहले वाहन में आईईडी लगाकर हमला करने की फिराक में थे। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना ने आईईडी बरामद किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का हाहाकार: 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर

  • ,
  • सत्य निकेतन हादसा: हॉस्टल सुविधा और सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र, DU और दिल्ली सरकार से जवाब तलब