हालात

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के पास बढ़ाई गई सुरक्षा, होंगे गिरफ्तार? AAP नेताओं ने किया बड़ा दावा

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर हलचल तेज हो गई हैं। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की सोसायटी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिए गए तीसरे समन पर सीएम केजरीवाल के पेश नहीं होने के बाद आम अदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि ईडी आज सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। पार्टी नेताओं ने कहा कि आज आजी ईडी केजरीवाल के आवास पर छापा माकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती हैं।

केजरीवाल के आवास के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस के कदम से आम आदी पार्टी के नेताओं के दावे को और हवा मिल गई है। दिल्ली में सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर हलचल तेज हो गई हैं। दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की सोसायटी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

AAP नेताओं ने क्या कहा?

दिल्ली सरकार में मंत्री, सौरभ भारद्वाज, आतिशी सिंह और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने एक्स पर दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है। छापेमारी के बाद बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि हमें विश्वस्त सूत्रों से खबर मिली है कि आज अरविंद केजरीवाल के घर पर रेड होगी और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा। यह बिलकुल साफ है कि समन भेजने की टाइमिंग और उन्हें गिरफ्तार करने का प्लान बनाया गया है, यह सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट