
पाकिस्तान समेत दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग सहम गए और लोग दफ्तर और घरों में बाहर निकल गए। हालांकि भारत में भूकंप से नुकसान को लेकर कोई खबर नहीं है, लेकिन पाकिस्तान में भूकंप ने काफी तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र लाहौर से 173 किलोमीटर दूर जाटलान था। जिसकी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है।
Published: 24 Sep 2019, 6:23 PM IST
पाक मीडिया के मुताबिक, यहां दोपहर 3 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था। इसके बाद शाम 4:21 से 4:31 के बीच भूकंप के झटके आए।
Published: 24 Sep 2019, 6:23 PM IST
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान में भूकंप के चलते 5 लोग की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं तस्वीरों के मुताबिक, पीओके के मीरपुर के जाटलान में नहर के किनारे से गुजरने वाली एक सड़क पूरी तरह से धंस गई और सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। झेलम नदी पर बने मंगला डैम से यह नहर निकलती है, जिसके आसपास यह नुकसान हुआ है।
Published: 24 Sep 2019, 6:23 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Sep 2019, 6:23 PM IST