हालात

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों का आतंक देखिए! बंदूक की नोक पर व्यापारी से 80 लाख की लूट, वारदात CCTV में कैद

लूट का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरी जिले की कई अलग-अलग पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस पीड़ित से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में बैखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला है। लाहौरी गेट थाना इलाके में एक अंगड़िया व्यापारी से करीब 80 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बदमाश ने पहले फायरिंग की और फिर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना हवेली हैदर कुली चांदनी चौक की है। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। गन पॉइंट पर हुई लूट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यापारी हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में बैग लेकर जा रहा है। आसपास की दुकानों पर लोग भी हैं। इसी बीच उसके पीछे एक बदमाश आता है और अचानक उससे पिस्टल सटा देता है। इसके बाद बदमाश व्यापारी से बैग छीन लेता है। हालांकि, इस दौरान व्यापारी उससे बैग नहीं छीनने का अनुरोध भी करता है, लेकिन वह बैग लेकर फरार हो जाता है।

इलाके में मौजूद दीपक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इलाके में सोमवार शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अचानक भगदड़ हुई। पता चला कि एक व्यापारी के साथ लूट हो रही है। तीन से चार लोगों ने मास्क लगा रखा था और कुछ ने मास्क नहीं लगाया था। इस मार्केट में महिलाएं भी रहती हैं और शॉपिंग करती हैं। हालांकि, किसी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। लूट जरूर हुई है। व्यापारी सुरक्षित है। अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, प्रमोद यादव ने बताया कि यहां पर शाम छह से सात बजे के बीच लूट की घटना हुई है। चार से पांच लोगों ने मिलकर एक व्यापारी को लूटा है। आरोपी फायरिंग कर व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। व्यापारी का अंगड़िया काम करता है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेन चांदनी चौक रोड की तरफ गए थे।

लूट का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरी जिले की कई अलग-अलग पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस पीड़ित से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति