हालात

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पतंगराव कदम का निधन

कांग्रेस नेता पतंगराव कदम का 9 मार्च को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके गांव जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पतंगराव कदम का निधन

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व कांग्रेस सांसद सुरेश कलमाडी श्रद्धांजलि देने पहुंचे

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पतंगराव कदम को श्रद्धांजलि देने के लिए भारती विद्यापीठ कैंपस पहुंची। उनके अलावा पूर्व कांग्रेस सांसद सुरेश कलमाडी अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Published: 09 Mar 2018, 10:43 PM IST

कांग्रेस नेता पतंगराव कदम के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

कांग्रेस नेता पतंगराव कदम का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से पुणे पहुंचा और उसे सीधे भारती विद्यापीठ कैंपस ले जाया गया, जहां हजारों की संख्या में उनके समर्थक और चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

Published: 09 Mar 2018, 10:43 PM IST

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कांग्रेस नेता पतंगराव कदम के निधन पर दुख जताया

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कांग्रेस नेता पतंगराव कदम के निधन पर दुख जताया

अभिनेता रितेश राव देशमुख ने कांग्रेस नेता पतंगराव कदम के निधन पर दुख जताया

अमरिंदर सिंह राजा ने पतंगराव कदम के निधन पर दुख जताया

गांव में होगा अंतिम संस्कार

पतंगराव कदम के पार्थिव शरीर को मुंबई से पुणे लाया गया है। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए भारती विद्यापीठ में रखा जाएगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव सोंसल ले जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।

Published: 09 Mar 2018, 10:43 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जताया दुख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णविस ने भी जताया पतंगराव कदम के निधन पर दुख

कांग्रेस पार्टी ने डॉ पतंगराव कदम के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरदास कामथ ने दी पतंगराव कदम को श्रद्धांजलि

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र कांग्रेस ने दी पतंगराव कदम को श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने दी पतंगराव कदम को श्रद्धांजलि

आज ही सोनिया गांधी गईं थी हालचाल पूछने

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को लीलावती अस्पताल जाकर पतंगराव कदम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। सोनिया गांधी इंडिया टुडे कांक्लेव में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आई थीं।

Published: 09 Mar 2018, 10:43 PM IST

आज ही सोनिया गांधी गईं थी हालचाल पूछने

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को लीलावती अस्पताल जाकर पतंगराव कदम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। सोनिया गांधी इंडिया टुडे कांक्लेव में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आई थीं।

Published: 09 Mar 2018, 10:43 PM IST

मुंबई कांग्रेस ने दी पतंगराव कदम को श्रद्धांजलि

हाल ही में भर्ती कराया गया था पतंगराव कदम को

72 वर्षीय पतंगराव कदम को हाल ही में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पतंगराव कदम ने महाराष्ट्र में कई विश्वविद्यालयों की स्थापना की थी। कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार में वे कई महत्वपूर्ण विभागों के मत्री रहे।

Published: 09 Mar 2018, 10:43 PM IST

मुंबई के लीलावती अस्पताल में पतंगराव कदम का निधन

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 09 Mar 2018, 10:43 PM IST