हालात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गुजरात के साबरमती आश्रम में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत बताई जा रही है। इसके बाद चिदंबरम को तुरंत मेडिकल सहायता के लिए जायड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण किया गया और उनकी सेहत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं। चिदंबरम की सेहत से जुड़ी स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से फिलहाल कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

बता दें, कांग्रेस नेता चिदंबरम अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। पी चिदंबरम की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। उनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है। 5 दशकों से ज्यादा समय से वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस सरकार में वह वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके हैं। राजनेता के अलावा वह पेशे के एक वकील भी हैं और शुरुआती दौर में उन्होंने चेन्नई हाईकोर्ट में वकालत की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल