
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी को उनके पैतृक गांव खीरी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके जनाजे की नमाज में कई बड़ी हस्तियों समेत हजारों की सख्यां में लोग शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने शुजात बुखारी को अलविदा कहा।
Published: undefined
शुजात बुखारी के जनाजे में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राज्य के लोकनिर्माण मंत्री नईम अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज, स्थानीय पत्रकारों और समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।
Published: undefined
गौरतलब है कि आतंकियों ने गुरुवार, 14 जून को श्रीनगर में रेजिडेंसी रोड स्थित प्रेस इंक्लेव इलाके में उनके दफ्तर के बाहर नजदीक से गोली मारकर उनकी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined